संगम इंडिया लिमिटेड की इकाइयों में दीपावली स्नेह मिलन समारोह: परिवारजनों के साथ मना उत्सव, बच्चों को मिले उपहार व लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह
भीलवाड़ा / राजकुमार गोयल
संगम इंडिया लिमिटेड की स्पिनिंग यूनिट-1, स्पिनिंग यूनिट-3 एवं फाइबर डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपसी सौहार्द, अपनत्व और उमंग के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
उपहार वितरण और लकी ड्रॉ रहा आकर्षण समारोह के दौरान बच्चों को विशेष उपहार वितरित किए गए, जिससे नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर खुशियां खिल उठीं। वहीं, कर्मचारियों के उत्साहवर्धन और मनोरंजन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शीर्ष प्रबंधन की रही मौजूदगी आयोजन में संगम इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सोनी, सीईओ प्रणल मोदानी, सीओओ दिनेश राजपुरोहित, सीएमओ दीपक जैन, सीबीओ विकास डूंगरवाल तथा सीएचआरओ अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे। स्टाफ टीम द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
यह स्नेह मिलन समारोह कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को एक मंच पर जुड़ने, खुशियां साझा करने और कंपनी के साथ अपनेपन के बंधन को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम बना। सभी की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

