माली युवा सेवा संस्थान (निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास) भीलवाड़ा के चुनाव संपन्नः सत्य नारायण सोपरिया बने अध्यक्ष
गुरला:-(बद्री लाल माली ) भीलवाड़ा में माली समाज सेवा संस्थान (निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास)के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। जिसमें सत्यनारायण सोपरिया 27 वोटों से विजयी घोषित हुए।चुनाव परिणाममाली युवा सेवा संस्थान ( निर्माणाधीन माली समाज छात्रावास) जिला भीलवाड़ा के आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को चुनाव संपन्न हुए चुनाव परिणाम निम्न रहा। कुल 469 मतदाताओ में से 457 अध्यक्ष पद के लिये नानूराम रागस्या को 213 मत मिले सत्यनारायण जी शोपरिया को 240 मत मिले उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश जी मोरी को 254 मत मिले मदन मावर को 198 मत मिलेसचिव पद के लिए दिनेश रागस्या को 235 मत मिले मुकेश गढ़वाल को 218 मत मिले एवं 4 मत खारिज माली युवा सेवा संस्थान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद पर विजय उम्मीदवार को साफा, माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
माली युवा सेवा संस्थान जिला भीलवाड़ा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए माली समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था जिला भीलवाड़ा की पोलिंग पार्टी (चुनाव टीम) में सम्मिलित पवन सैनी सुरेन्द्र सैनी गोपाल मावर पीटीआई सुरेश शोपरिया वन विभाग, गोपाल ढिबरिया कलेक्ट्रेट, एवं लोकेश कनवासिया कलेक्ट्रेट आदि उपस्थित थे।

