भाजपा की जन-आक्रोश रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आक्रोश

Dec 6, 2022 - 13:11
 0
भाजपा की जन-आक्रोश रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आक्रोश

वैर ( भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय)  प्रदेश भर भाजपा द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली भाजपा कार्यकर्ताओं के ही प्रति आक्रोश व्याप्त है। विधानसभा वैर के कस्बा वैर का एक  मामला सामने आया है जो कि भाजपा कार्यकर्ता के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा कस्बा वैर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाली जाने वाली भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा की जन आक्रोश रैली को आधी अधूरी कर बीच से ही समाप्त कर दी गई ,जहां कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रैली के द्वारा सम्मान हेतु तैयारी करके बैठे वहां तक भाजपा की जन आक्रोश रैली नहीं पहुंच पाई। जिससे कई भाजपा कार्यकर्ता ने आक्रोश प्रकट किया है । 
भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री वैर कृष्ण वीर धाकड़ एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह धाकड़ ने बताया की जनाक्रोश रैली निकालने से कुछ दिन पूर्व की तैयारी के लिए "पाराशर मैरिज होम वैर" में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त कस्वे के कार्यकर्ता द्वारा जनाक्रोश रैली के संचालन के लिए मिटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमे कस्वे का रूट प्लान तैयार किया गया था । जो कि जनाक्रोश रैली का शुभारंभ बाबा मनोहर दास जी के मन्दिर से शुरू होकर कस्वे के नया बस स्टैंड, भुसावर गेट, सीता राम जी मन्दिर, गोपाल जी का मन्दिर होते हुए मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मंडी से भरतपुर गेट से होते हुए बयाना गेट से होकर नयाबास वैर में समापन होना था लेकिन  कुछ भाजपा के  पदाधिकारियों द्वारा जनाक्रोश रथ को बीच में ही रोकर समापन कर दिया गया। 
जिसमें भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महामंत्री पूरन महावर, सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली द्वारा हठधर्मिता व मनमानी रवैया के चलते रैली का बीच में ही समापन करवा दिया गया। जिससे वार्ड नं 7  नयाबास के भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीण जनों में नाराजगी व्याप्त है। और इससे समाज के स्वाभिमान को भी ठेस पहुंची है। जबकि नयाबास के धाकड़ समाज के कार्यकर्ताओं ने रैली के स्वागत हेतु काफी खर्चा कर इन्तजाम कर रखा था लेकिन सब कुछ धरा रह गया। और एक अपमानित दंश झेलना पड़ा। जबकि धाकड़ समाज शुरू से ही बीजेपी को वोट सपोट करता आ रहा है। इससे ग्रामीण जनों व कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश भरा हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है