सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर पथराव का मामला: पुलिस टीम कर रही है मामले में बयान दर्ज

Aug 10, 2022 - 19:33
Aug 10, 2022 - 19:37
 0
सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर पथराव का मामला:  पुलिस टीम कर रही है मामले में बयान दर्ज

कामां (भरतपुर, राजस्थान) भरतपुर सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर रविवार रात्रि में पथराव के प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा थानाधिकारी दौलत साहू के नेतृत्व में सांसद रंजीता कोली के दिल्ली निवास पर पहुंचकर घटना के संबंध में सांसद रंजीता कोली सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज करने के लिए पहुंच गई वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने कामां थाने पर सांसद प्रतिनिधि मनीष शर्मा के बयान दर्ज किए गए हैं।
कामां थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर रविवार रात्रि को कामां कोसी रोड धिलावटी गांव के पास पथराव के मामले में सांसद रंजीता कोली ने कामां थाने पर मामला दर्ज कराया था मामले की उच्च अधिकारियों के सुपर विजन में जांच की जा रही है तथा सांसद रंजीता कोली सहित घटना के वक्त मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं जिसके लिए एक टीम सांसद रंजीता कोली के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंची है जहां रंजीता कोली सचिव दीपक कुमार व अन्य के बयान दर्ज किए गए तथा एक टीम द्वारा कामां थाने पर सांसद प्रतिनिधि मनीष शर्मा के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर नांगल खनन जोन में पथराव प्रकरण में सांसद रंजीता कोली के सचिव संतोष कुमार कोली ने पहाड़ी थाने पर पहुंचकर घटना के संबंध में नागल खनन जोन में नक्शा मौका तैयार कराया गया है जहां पुलिस ने पूर्व के मामले की भी जांच प्रारंभ कर दी गई है।
हरिओम मीणा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है