गोलाकाबास: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Apr 20, 2023 - 21:48
 0
गोलाकाबास:  धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

 रितीक शर्मा, गोलाकाबास(अलवर)

गोलाकाबास (रितीक शर्मा)।  भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरो शोर से चल रही है।  ब्राह्मण समाज, भगवान परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव का स्वरूप देने तैयारी में जुटा है। 
सूत्रों के मुताबिक संज्ञान में आया है परशुराम जन्मोत्सव में भारी तादाद में मौजूद रहेंगे  श्रद्धालु।
सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में 22अप्रैल शनिवार को ग्राम गोलाकाबास में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जिसमें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्रस्तावित है। 
बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोलाकाबास बिरकड़ी रोड़, खेड़ा वाले बालाजी महाराज से सुबह 7बजकर 15 मिनट पर कलश यात्रा, भगवान परशुराम झांकी, डीजे के साथ रवाना हो कर गोलाकाबास के मुख्य मार्गो से प्रक्रमा लगाती हुई बालिका स्कूल के पास बिरकड़ी रोड़ खेड़ा वाले बालाजी महाराज के लिए वापिस प्रस्थान करेगी।
टहला तहसील के सभी ग्राम पंचायतों के गांव ढाणियों के सर्व ब्राह्मण समाज निवासियों एवं आसपास तहसील क्षेत्रों के ब्राह्मण समाज का गोलाकाबास ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आप सभी का स्वागत है।  प्रस्तावित परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सपरिवार अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................