उदयपुरवाटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का किया भव्य स्वागत

Mar 20, 2023 - 00:26
 0
उदयपुरवाटी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का किया भव्य स्वागत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)


उदयपुरवाटी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एआईसीसी सदस्य रामेश्वर डूडी का कस्बे के घूमचक्कर पर स्वागत किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दिनेश ओलखा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने साफा, फूलमाला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर रामेश्वर डूडी का स्वागत किया। डूडी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करके रविवार को दिल्ली से बीकानेर लौटे। इस दौरान घूमचक्कर पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान डूडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बहुमत हासिल करेगी। कार्यकर्त्ताओं ने रामेश्वर डूडी को 51किलो की फूलमाला पहनाई और खेती का प्रतीक हल भेंट किया। इस मौके पर पार्षद विश्वेश्वरलाल सैनी, पार्षद माहिर खान, पार्षद शिवदयाल पिंटू स्वामी, पार्षद राधेश्याम रचेता, बालूलाल सैनी, विकास ओलखा, नितेश चौधरी, संदीप कुमार, अशोक चौधरी, गजेंद्र जौली राठी, अमित सैनी, समदर पहाड़िला, समीर, कमल खड़ोलिया, हितेश नांगल, मूलचंद गुर्जर, रोशन जांगिड़, अरविंद सैनी, मनोज सैनी, विजय बागड़ी, विकास सैनी, राहुल मीणा समेत काफी लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................