श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य नौगावां कस्बे में निकाली विशाल शोभायात्रा

Apr 23, 2022 - 16:44
 0
श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य नौगावां कस्बे में निकाली विशाल शोभायात्रा

नौगावां (अलवर, राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) शनिवार को नौगावां कस्बे में हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सीताराम जी मंदिर से रवाना होकर नौगावां कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंड स्थित हनुमानजी के मंदिर में पहुँची। शोभायात्रा में लोगों ने विभिन्न करतब दिखाए। शोभायात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। लोगों द्वारा शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी भी गई।शोभायात्रा में सभी श्रद्धालु हाथो में झंडा लिए जय श्री राम, जय श्री हनुमान के नारे लगाते हुए हज़ारों की संख्या लोग मौजूद रहे।

विदित रहे कि 16 अप्रेल 2022 को हनुमान जयंती की रैली निकालने के लिए प्रसाशन द्वारा मंजूरी नही दी गई थी जिसके कारण नौगावां कस्बे में हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य आज विशाल शोभायात्रा निकाली गई 
शोभायात्रा के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व जिला उपप्रमुख अलवर रमन गुलाटी, पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह, ब्रह्म मुनि महाराज , संजय जैन सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद रहा। नौगावां, रामगढ़, गोविंदगढ़ व एमआईए थाने के पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाने में सहयोग करते नजर आए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है