आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल भूपसिंह को नाम आंखो से दी अंतिम विदाई

Jun 23, 2023 - 12:18
 0
आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल भूपसिंह को नाम आंखो से दी अंतिम विदाई

बानसूर,अलवर ( गोपाल कृष्ण स्वामी)
बानसूर के गांव रामपुर निवासी हेड कांस्टेबल भूपसिंह का सैनिक सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों न तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिक को सम्मान के साथ लें जाया गया। इस दौरान भूपसिंह मीणा अमर रहे के जयकारों से बानसूर गूंज उठा। इस दौरान सैनिक के सम्मान में पुरा गांव उमड़ पड़ा। सैनिक को ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। आज सैनिक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।

सैनिक भूप सिंह का शव देर रात उनके गांव पहुंचा। जहां आज़ सुबह क़रीब 12 बजे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारियो और उनके साथ आई टुकड़ी के जवानों ने ऑनर ऑफ गार्ड से सलामी दी गई। इस दौरान उधोग मंत्री शकुंतला रावत ने पुष्प चक्र अर्पित कर सैनिक को श्रद्धांजलि दी गई।

ग्रामीणों ने अधिकारियो पर उठाए सवाल :- इस दौरान आज सुबह ग्रामीणों ओर परिजनों ने हैड कांस्टेबल भूप सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग की ओर आरोपी को फांसी की सजा की मांग की गई। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारियो ने कहा कि आइटीबीपी सैनिक के परिवार के साथ है जो भी सहायता होगी की जाएगी।

पांच साल के बेटे ने मुखाग्नि दी:-  हैड कांस्टेबल भूप सिंह के पूत्र जतिन (5) ने अपने पिता को मुखाग्नि दी इस दौरान मौजुद सभी लोगों की आंखे नम हो गई।  आपको बता दें कि 21 जून बुधवार को हेड कांस्टेबल भूपसिंह मीणा की (2 आईसीसी) अधिकारी लोकपाल सिंह के बेटे दिग्विजय सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हेड कांस्टेबल भूपसिंह अधिकारी के यहां कुक का काम करता था। 

इस दौरान उधोग मंत्री शकुंतला रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव, मुकेश यादव, रामवतार मीणा, विजेंद्र यादव, हरफूल मीणा, रामवतार शर्मा, दयाराम यादव सहित हजारों की संख्या में जन सैलाब मौजुद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................