जन आक्रोश यात्रा में विधायक गोपीचंद ने गिनाई कांग्रेस सरकार की विफलताएं

Dec 8, 2022 - 23:55
 0
जन आक्रोश यात्रा में विधायक गोपीचंद ने गिनाई कांग्रेस सरकार की विफलताएं

जहाजपुर (भीलवाडा, राजस्थान/ आज़ाद नेब) क्षेत्र में भाजपा द्वारा कोटड़ी से शुरू की गई जन आक्रोश यात्रा का आज नगर में प्रवेश हुआ। यात्रा की शुरुआत बेरी खान से हुई जो नगर भ्रमण करते हुए समापन बिंदीया भाटा मे किया गया। विधायक गोपीचंद मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आज महिला अत्याचार और अराजकता का साम्राज्य एक ओर जहां महिला असुरक्षित है। राजस्थान में किसी ना किसी कोने से प्रतिदिन महिला अत्याचार का समाचार सुनने को मिलता है। राज्य की बेटियां आज असुरक्षित महसूस कर रही हैं दूसरी ओर गुंडे बदमाश सरेआम गोली मारकर हत्या कर रहे है। अपराधी निरंकुश हो गये है, जो खुले आम पूरे राजस्थान में अपराध को अंजाम दे रहे हैं। 
जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, युवाओं से बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छलावा किया गया है।  सड़कों व बिजली की स्थिति खराब है। ऐसी परिस्थितियों में आज जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। जिस तरह से छलावा में आकर उन्होंने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी पर वह खरा नहीं उतर पाई। आमजन इस सरकार से मुक्ति के लिए उठ खड़ा हो रहा है। जन आक्रोश यात्रा गांव गांव में पहुंच कर जनता को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बता रहे है आने वाले समय मे फिर से राजस्थान में कमल खिलेगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, युवा मोर्चा अध्यक्ष मूलचंद तेली, आईटी सेल प्रभारी महेंद्र खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जब्बार मिलावत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है