पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, नामांकन प्रक्रिया की दी जानकारी

Oct 11, 2026 - 17:27
Oct 11, 2026 - 17:29
 0
पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, नामांकन प्रक्रिया की दी जानकारी

वैर (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पंचायत समिति सभागार में 'प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला' का आयोजन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी (SDM) ऋतु राज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में संभावित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया, नामांकन दाखिल करने तथा आवश्यक नियमों से विस्तार से अवगत कराया गया।

नामांकन प्रक्रिया और दस्तावेजों की मिली बारीकी से जानकारी

कार्यशाला में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर (BLMT) तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने संभावित प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के सही तरीके समझाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज, शपथ-पत्र, निर्धारित जमानत राशि एवं प्रस्तावक से जुड़े प्रावधानों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि संवीक्षा (स्क्रूटनी) के दौरान किसी त्रुटि के कारण प्रत्याशी को परेशानी न झेलनी पड़े।

शंकाओं का हुआ मौके पर समाधान

कार्यक्रम के दौरान नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और राज्य निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में मौजूद संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी अपनी शंकाएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।

पारदर्शिता और मीडिया की भूमिका पर जोर

रिटर्निंग अधिकारी ऋतु राज शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सूचनाओं के सही और त्वरित प्रसार के लिए मीडिया तथा सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर भी जोर दिया, ताकि हर प्रत्याशी समय पर जागरूक हो सके।

इस अवसर पर तहसीलदार रामस्वरूप मीना, विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद बुनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संभावित प्रत्याशी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................