महुवा में राष्ट्रीय लोक अदालत: 448 मामलों का आपसी राजीनामा से निस्तारण, 1.26 करोड़ रुपये का हुआ कुल सैटलमेंट

Oct 11, 2026 - 17:50
 0
महुवा में राष्ट्रीय लोक अदालत: 448 मामलों का आपसी राजीनामा से निस्तारण, 1.26 करोड़ रुपये का हुआ कुल सैटलमेंट

महुवा (दौसा)अवधेश अवस्थी। तालुका विधिक सेवा समिति, महुवा के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। लोक अदालत में आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाते हुए विभिन्न विभागों और बैंकों से जुड़े सैकड़ों लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझाइश से सफलतापूर्वक समाधान किया गया।

दो बेंचों ने की सुनवाई, 15 लाख रुपये की हुई वसूली

लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था:

  • प्रथम बेंच: अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती अनिता चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस बेंच में तहसीलदार पृथ्वीराज मीना और अधिवक्ता योगेंद्र कुमार शर्मा सदस्य रहे।

  • द्वितीय बेंच: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार मीना की अध्यक्षता में गठित इस बेंच में अधिवक्ता नरेंद्र कुमार तिवारी सदस्य के रूप में शामिल रहे।

दोनों बेंचों के समक्ष भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, आरजीबी, श्रीराम फाइनेंस, बिजली विभाग और राजस्व मामलों से जुड़े प्रकरण रखे गए। इस दौरान 15,34,499 रुपये की नकद वसूली कर अवार्ड पारित किए गए।

कुल 1.26 करोड़ से अधिक का हुआ आर्थिक सैटलमेंट

अधिकारियों ने बताया कि महुवा स्थित तीनों न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 448 मामलों का आपसी राजीनामा से निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना के अनुरूप कुल 1,26,00,113 रुपये (एक करोड़ छब्बीस लाख एक सौ तेरह रुपये) की भारी-भरकम राशि का वित्तीय समझौता संपन्न हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में बार संघ महुवा के अध्यक्ष घनश्याम अवस्थी, बार संरक्षक भगवत सिंह गुर्जर, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता उमराव सिंह महावर, सहायक अभियंता बृजेश कुमार मीना, महिपाल, राजकुमार मीना सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................