रामगढ़ में रामलीला की तैयारियां शुरू: तहसील रंगमंच पर हुआ बल्ली पूजन; 12 अक्टूबर को 'नारद मोह' से होगा आगाज़

Oct 11, 2026 - 18:13
 0
रामगढ़ में रामलीला की तैयारियां शुरू: तहसील रंगमंच पर हुआ बल्ली पूजन; 12 अक्टूबर को 'नारद मोह' से होगा आगाज़

रामगढ़ (अलवर - अमित भारद्वाज)। कस्बे के तहसील रंगमंच पर इस वर्ष आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पंडित सुनील शर्मा के आचार्यत्व में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन का आयोजन किया गया।

12 अक्टूबर को गणेश पूजन और नारद मोह से शुभारंभ

रामलीला कमेटी के संयोजक दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को गणपति पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों द्वारा 'नारद मोह' की लीला का मनमोहक मंचन किया जाएगा।

कमेटी के सदस्य और कलाकार रहे मौजूद

बल्ली पूजन के पावन अवसर पर रामलीला मंचन से जुड़े पदाधिकारी, कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान शिव शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, कपिल शर्मा, ज्योति रमन वशिष्ठ, कमल सिंह, जवाहरलाल तनेजा, सेवाराम, नगरपालिका पार्षद राकेश मित्तल, राजेश सोनी, धीरज कुमार, रमेश कालरा, मोहन साहू, मनोज सोनी, किशन सतीजा, नत्थी श्रीवास्तव और महेश साहू सहित कई कलाकार और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................