सीकर में भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की आदमकद मूर्ति का हुआ अनावरण

सैनी की मूर्ति अनावरण में यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ओम माथुर,सी.पी.जोशी,सतीश पुनिया सहित भाजपा के कई दिग्गज हुए शामिल

Jul 13, 2023 - 21:46
 0
सीकर में भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की आदमकद मूर्ति का हुआ अनावरण

सीकर ( राजस्थान/ सुमेर सिंह राव)  पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की जयंती पर उनके स्मृति स्थल सीकर के राधाकिशन पूरा पंचायत भवन के पीछे आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।  इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान भाजपा के उप नेता प्रतिपक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ,राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, कार्यक्रम प्रभारी व भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक भादरा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष महरिया व प्रेम सिंह बाजोर, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत,भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी व महेश शर्मा, जिला उपप्रमुख ताराचंद, पूर्व सीकर विधायक रतन जलधारी, खंडेला पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया,पूर्व विधायक के.डी. बाबर,पूर्व धोद विधायक गोवर्धन वर्मा,झुंझुनूं जिला अध्यक्ष पवन मवांडिया,पूर्व सांसद सन्तोष अहलावत,सीकर सैनी समाज अध्यक्ष भंवरलाल गार्ड,सहित देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा नेता एडवोकेट रतन लाल सैनी ने स्वागत भाषण दिया व बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और आसपास से पधारे हुए साधु - साध्वीयों व संतों को भगवा दुपट्टा ओढ़ा कर किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयों, सांसद, विधायकों ने स्वर्गीय मदन लाल सैनी की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का पर्दा हटाकर अनावरण किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय मदन लाल सैनी जी ने
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित अनेक नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी को देश की प्रमुख पार्टी बनाने में अहम योगदान दिया। सीकर की इस भूमि को प्रणाम करता हूं, जहां जन्मे मदन लाल सैनी ने यहां से अपनी राजनीति आरंभ की और प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्यसभा सांसद पद तक पहुंचे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के द्वारा दिए गए पत्र में स्वर्गीय मदन लाल सैनी के मूर्ति अनावरण समारोह पर उनका संदेश पढ़कर सुनाया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए लिखा खाकी स्वर्गीय सैनी जी हम सब के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे । उनके प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में पार्टी में एक नई ऊंचाइयों को छुआ और लोकसभा की 25 में से 25 सीटें जीतने का अभूतपूर्व इतिहास रचा। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का स्व. मदन लाल सैनी के परिजनों ने स्वागत किया।
भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर ने स्वर्गीय मदन लाल सैनी के साथ में लंबे समय तक किए गए कार्यों के बारे में जनता को सुनाया और उनके कदमों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत मे मदन लाल सैनी के पुत्र एड. मनोज सैनी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व अंत मे धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पूर्व सभापति राजेश्वरी देवी, प्रधान मनभरी देवी, विजयपाल खीचड़, दिनेश दादिया ,जितेंद्र महरिया, गोविंद राम सैनी, पूरणमल, बाबूलाल, विष्णु सिंगोदिया ,सरपंच महावीर, रामलाल, रामगोपाल , घनश्याम गोड, गोविंद सुइवाल, मुकेश हर्ष, रामलखन कांवट, विजय सैनी ,राहुल समर्थपूरा, जय प्रकाश सैनी, सुनील घोराणा, मंडल अध्यक्ष नवरंग हलवाई, रमेश सैनी, विनोद नटखट, मुकेश खडोलिया, आनंद टांक, रवि सैनी, मदन सैनी, नंदकिशोर सैनी, कमल सैनी ,धीरज दाधीच, संजय, शुभम, पार्षद दयाशंकर सैनी, परमेश्वर सैनी आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे पंडाल में राजस्थान भर से आए हुए हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मदन लाल सैनी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है