सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष महंत बाबा बालक नाथ योगी ने किया गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की पंचायतों का दौरा

Jul 30, 2023 - 23:10
 0
सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष महंत बाबा बालक नाथ योगी ने किया गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की पंचायतों का दौरा

रामगढ़ ,अलवर 30 जुलाई सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष महंत बाबा बालक नाथ ने गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र की  पंचायतों का दौरा किया। रामगढ विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी रहे सुखवंत सिंह ,भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुदेश खामरा ने बताया कि अलवर सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष महंत बाबा बालक नाथ ने गोविंदगढ़ पंचायत समिति की रोनपुर, बुटियाना, दीनार गंडूडा, निजाम नगर ,घाट ,खूंटेटा कला , चोरोटी इस्तमुरार, चोरोटी पहाड़ ग्राम पंचायतों का दौरा किया। सांसद महोदय ने जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी गांवो में घर-घर जल पहुंचाने हेतु बजट आवंटन  की जानकारी दी।

सभी ग्राम पंचायतों में सांसद निधि से 7 से लेकर 8 लाख तक विकास कार्य करवाने की घोषणा की। सरिता राज जिला पार्षद एवं भाजपा युवा नेत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत घाट में ग्राम बांई ,नैना पुर ,घाट में कुल 5 करोड़ 10 लाख रुपए ,जल जीवन मिशन के लिए और ₹8लाख के विकास कार्य करवाने की घोषणा की। जिला पार्षद ने क्षेत्र की समस्याओं की ओर सांसद महोदय का ध्यान आकर्षित किया तो सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुदेश खामरा, भाजपा नेता सुखवंत सिंह रामअवतार चौधरी जिला महामंत्री भाजपा भाजपा नेता रमन गुलाटी इत्यादि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................