सरपंच नवल किशोर गुर्जर ने पपलाज माता(लालसोट) की पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Jul 30, 2023 - 23:15
 0
सरपंच नवल किशोर गुर्जर ने पपलाज माता(लालसोट) की पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीलेटा मुख्यालय पर रविवार को पपलाज माता (लालसोट) दौसा के हर वर्ष की भांति पदयात्रा रवाना हुई इस पदयात्रा को स्थानीय सरपंच नवल किशोर गुर्जर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
माता की पैदल यात्रा मे महिला-पुरूषो ने बढ़चढ़कर रूचि दिखाई और सैकड़ो महिलाओ पुरूषो तथा बच्चो ने पदयात्रा मे भाग लिया जो हर वर्ष ही माता के पैदल जाते है।
स्थानीय सरपंच नवल किशोर गुर्जर ने बताया कि साधूराम मीना , श्योदान  , रामस्वरूप  , ईश्वर  , महेंद्र  , रमेश तथा दीनदयाल सहित अनेक महिला पुरुषो ने पदयात्रा प्रारम्भ की जो दौसा जिले के लालसोट मे स्थित पपलाज माता के जाकर सम्पूर्ण होगी।
मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय सरपंच नवल किशोर गुर्जर के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................