माली महिला मंडल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी 132 की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Apr 14, 2023 - 23:18
 0
माली महिला मंडल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी 132 की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                   
माली महिला मंडल द्वारा ब्रज कोर्ट की माताजी मंदिर पर माली महिला मंडल अध्यक्ष प्रतिभा माली की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारीयो और सदस्यों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी 132 की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेम माली ने किया और बताया कि बाबा साहेब एक प्रखर समाज सुधारक, अर्थशास्त्री थे। उन्होंने जीवन के हर पड़ाव पर संघर्षों को पार करते हुए सफलता प्राप्त की जो कि प्रत्येक आमजन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
इस अवसर माली महिला मंडल द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए। साथ ही सभी से अनुरोध किया की इस भीषण गर्मी में सभी पक्षियों हेतु परिंडे बांध कर दाना पानी की व्यवस्था करे।
कार्यक्रम में पार्षद मोहिनी माली,प्रेम माली,सोनू माली,चंद्रकला माली,आशा गोयल,सुमित्रा माली,सीमा माली,विमला माली,पुष्पा माली,ज्योति माली सहित सभी कार्यकारिणी एवं आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................