खैरथल नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी का पद 20 दिनों से रिक्त :फाईलें अटकी

Jul 30, 2023 - 18:30
 0
खैरथल नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी का पद 20 दिनों से रिक्त :फाईलें अटकी

खैरथल,अलवर (हीरालाल भूरानी)
       खैरथल नगरपालिका में 20 दिनों से अधिशाषी अधिकारी का पद रिक्त होने की वजह से 500 से अधिक फाइलें अटक गई है।जिसके कारण विकास कार्य, कर्मचारियों की इंक्रीमेंट फाईलें, पट्टे की फाईलें, सफाई कर्मचारियों की फाईलें सहित लगभग 500 फाईलें अधिशाषी अधिकारी नहीं होने की वजह से अटकी हुई है। जिनमें मुख्य रूप से पट्टों की करीब 200 फाइलें लंबित पड़ी है।जो कि कर्मचारियों द्वारा पुट अप के लिए अधिशाषी अधिकारी के हस्ताक्षर का इंतजार कर रही है।
      इसके अलावा 23 जुलाई को करीब चार करोड़ के विकास कार्यों की टैंडर खोलने थे लेकिन अधिशाषी अधिकारी न होने की वजह से नहीं खोले जा सके। पालिका में अधिकारी नहीं होने की वजह से कर्मचारी भी अपनी मनमर्जी के मुताबिक आना - जाना कर रहे हैं।जिसकी वजह से आमजन परेशान हैं। अधिकतर कर्मचारी सीटों पर नहीं मिलते हैं। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी लोग चक्कर काट रहे हैं।
     इधर नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी का पद खाली होने की वजह से पालिका में किसी भी तरह के कार्य नहीं हो रहे हैं। जिससे आमजन परेशान हैं। इस संदर्भ में विधायक दीपचंद खैरिया को अवगत कराया गया है तथा उनसे मांग की है कि शीघ्र ही अधिशाषी अधिकारी को लगाया जाए। इधर, नगरपालिका चेयरमैन हरीश रोघा का कहना है कि नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी की शीघ्र नियुक्ति होनी चाहिए। जिससे लोगों के कार्य आसानी से हो सकें। नगरपालिका आमजन से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए प्रतिदिन लोगों को कार्य के लिए नगरपालिका में आना जाना पड़ता है लेकिन अधिशाषी अधिकारी पोस्ट खाली होने की वजह से आमजन परेशान हैं। इधर, विधायक दीपचंद खैरिया ने बताया कि खैरथल नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी पद खाली होने की समस्या से अवगत कराया गया है। इस संदर्भ में डीएलबी को सूचित कर दिया गया है। शीध्र ही अधिशाषी अधिकारी लगा दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................