नेत्र शिविर का हुआ आयोजन 70 मरीजों की की आंखों की जांच चश्मे एवं दवाइयों का किया वितरण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखंड लक्ष्मणगढ़ मे स्वास्थ्य विभाग अलवर व साईट सेवर्स इंडिया और मेट्सो इण्डिया के सहयोग से चलाये जा रहे ग्रामीण नेत्र स्वास्थ कार्यक्रम जीवन ज्योति परियोजना के द्वारा लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक अस्पताल पर 3 दिसंबर बुधवार को प्रात नेत्र शिविर का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी व डॉक्टर अमित गुप्ता द्वारा किया गया।
शिविर में आंखों की जांच की गई एवं चश्मे वितरित किए गए । मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले मरीजों को अलवर राजीव गांधी हॉस्पिटल के लिए रेफर टिकिट बनाए गए। नेत्रों की जांच व दवाई वितरण संस्था की सहयोग से की गई ।

