राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाने की कोशिश एक वन्य जीव प्रेमी को पड जाती हैं भारी

Apr 28, 2022 - 22:28
 1
राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाने की कोशिश एक वन्य जीव प्रेमी को पड जाती हैं भारी

मेडतासिटी (नागौर, राजस्थान/ तेजाराम लाडणवा) राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाने की कोशिश एक वन्य जीव प्रेमी को भारी पड़ जाती यदि समय रहते ही एक फरिश्ता रूपी इंसान पीछे से आकर शिकारी की बंदूक नहीं छीनता तो आज वन्य जीव प्रेमी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता, वाक्या मेड़ता पुलिस थाना क्षेत्र के पांचडोलिया गांव की सरहद का है जहां बनबागरिया जाति का एक शिकारी राष्ट्रीय पक्षी मोर पर अपना निशाना साध कर शिकार बना रहा था तभी राह से गुजर रहे वन्य जीव प्रेमी जारोड़ा खुर्द निवासी सुनील विश्नोई ने शिकारी को रोक दिया. फिर क्या था शिकारी को वन्य जीव प्रेमी सुनील बिश्नोई की यह बात इतनी नागवार गुजरी की बंदूक का निशाना राष्ट्रीय पक्षी से हटाकर सुनील पर तान दिया. समय रहते ही राह से गुजर रहे एक फरिश्ते के रूप में पंहुचे थला की ढाणी निवासी गोविंद राम विश्नोई ने पीछे से आकर शिकारी की बंदूक छीन ली . दोनों ने मिलकर शिकारी को पकड़ लिया जिससे वन्य जीव प्रेमी सुनील की जान बच पाई. शिकारी ने शोर मचा कर अपने ही समाज के अन्य लोगों को भी मौके पर इकट्ठा कर लिया. वन्य जीव प्रेमी सुनील ने मौके की नजाकत को समझते हुए वन विभाग एवं पुलिस को सूचना कर दी. सूचना मिलते ही वन रेंजर राहुल वन जीव रक्षा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप बिश्नोई मेड़ता थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शिकारी रामनिवास बनबागरिया के खिलाफ एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है