केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल एक दिवसीय सिरोही दौरे पर : जावाल में जन आक्रोश महासभा को करेंगे संबोधित

Jan 1, 2023 - 15:24
Jan 1, 2023 - 16:24
 0
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल एक दिवसीय सिरोही दौरे पर : जावाल में जन आक्रोश महासभा को करेंगे संबोधित

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) भारतीय जनता पार्टी सिरोही शिवगंज विधानसभा की जन आक्रोश महासभा को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संबोधित करेंगे। महासभा को लेकर आज भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ,पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओं के साथ  जावाल में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
जन आक्रोश के विधानसभा के सयोजक दलीप सिंह माड़ानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शेखावत आज रविवार को सुबह जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 10:30 बजे कबूतर चौक जावाल में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महासभा में मुख्य वक्ता रहेंगे।  जन आक्रोश महासभा में आमजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा के समस्त पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,जिला मंत्री छगन घांची,मांगू सिंह बावली,महिपाल सिंह,वीरेंद्र एम चौहान,महेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है