बिजली घर में एसीबी टीम की बडी कार्रवाई, दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते धरदबोचा

Jan 26, 2022 - 07:57
 0
बिजली घर में एसीबी टीम की बडी कार्रवाई, दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते धरदबोचा

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ जीतेन्द्र जैन) खेड़ली कस्बा में अलवर भष्टाचार निराेधक ब्यूराे (एसीबी) की टीम द्वारा विधुत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में कार्यवाई करते हुये दो विधुत तकनीकी सहायक द्वितीय को 5000 रुपए की रिश्वत लेते धरदबोचा और गिरफ्तार लिया है। वहीं भष्ट्राचार निराेधक व्यूराे(एसीबी)के एडिशनल एसपी विजय सिंह ने बताया कि खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव सहजपुरा निवासी राहुल यादव ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी। खेडली विधुत विभाग सहायता अभियंता कार्यालय के टैक्नीकल हैल्पर केशव देव व प्रमोद कुमार दोनों बीसीआर नहीं भरने की एबज में 5000 हजार की रिश्वत मांग रहे है। जिसको लेकर 24 जनवरी को  सत्यापन किया गया। सत्यापन सही पाया गया। जिस पर एसीबी की टीम द्वारा मंगलवार को कार्यवाही की गई। कार्यवाही के  दौरान केशव देव टैक्निकल हैल्पर द्वारा परिवादी से बिजली घर के बाहर ही 5000 रुपये की रिश्वत राशि ली। जो कि प्रमोद द्वारा परिवादी से केशव देव को दिलवाई गई। जिसके चलते दोनों तकनीकी कर्मचारियों को टीम द्वारा मौके पर ही रिश्वत की राशि के साथ धरदबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि परिवादी द्वारा रिश्वत कि राशि कम करने के लिए तकनीकी सहायकों से कहा गया तो तकनीकी सहायकों द्वारा 500 रुपये परिवादी को वापिस दिए दी गई। जिसे भी इनसे बरामद कर लिया गया। वहीं टीम द्वारा 4500 रुपये व परिवादी को वापस लौटाए 500 रुपये सहित कुल 500 रुपये बरामद कर ली है। आरोपी केशव देव जाटव पुत्र रामसिंह जाटव व प्रमोद कुमार बैरवा पुत्र कपूर चंद बैरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एसीबी टीम में डीएसपी महेंद्र कुमार,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस निरीक्षक प्रेमचंद,सहित मय स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है