कामां नगर पालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड, गीता खण्डेलवाल हुई पालिकाध्यक्ष निर्वाचित

गीता खण्डेलवाल ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय व भाजपा समर्थित सीमा गोयल को 5 वोट से दी शिकस्त

Dec 20, 2020 - 22:43
 0
कामां नगर पालिका में बना कांग्रेस का बोर्ड, गीता खण्डेलवाल हुई पालिकाध्यक्ष निर्वाचित

भरतपुर,राजस्थान/ हरिओम मीणा 
कामां नगर पालिका की 35 वार्डो चुने पार्षदो ने चुना कांग्रेस पार्टी की गीता खंडेलवाल को  पालिका अध्यक्ष। गीता खंडेलवाल को 20 मत मिले साथ ही  निकटम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय व भाजपा समर्थित सीमा गोयल को 5 वोट से हराया ।- कांग्रेस पार्टी का नगर पालिका कामां में वोर्ड वनने पर कांग्रेस नेता व पार्षदो ने विधायक जाहिदा खान के जमकर नारे लगाऐ।  साथ ही फूलों का हार व पुष्प वर्षा व ढोल वजा कर  से पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया ।।कामां नगर पालिका से लेकर विधायक जाहिदा खान के निवास तक ढोल नगाड़े के साथ लोग जश्न मनाते हुऐ पहुचे। विधायक जाहिदा खान ने जीत के मौके पर आऐ सभी संरपच व कस्बे के लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कल होने वाले उपचैयरमैन चुनाव के लिए भी लोगों से आने के लिए कहा।।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक जाहिदा खान के निवास पर हजारों आदमियों कस्बे के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली लोग विधायक के निवास पर नाच गाने कर जश्न मनाते हुए भी नजर आए। 
भाजपा पार्टी में आपसी विवाद के चलते  भाजपा पार्टी का ही भारी नुकसान । जहां 11 दिसंबर को मतदान होने के बाद 13 दिंसम्वर को  भाजपा पार्टी के 15 पार्षद, कांग्रेस पार्टी के तीन पार्षद , व निर्दलीय 17 पार्षद जीत कर आए थे।  जानकारी  के अनुसाई  कामां नगर पालिका में भाजपा पार्टी का बोर्ड बनना लगभग तय हो चुका था । लेकिन भाजपा पार्टी के आपसी मतभेद व पालिका अध्यक्ष बनने की होड़ में भाजपा पार्टी के पार्षदों में टकराव हो गया,  जिसका खामियाना आज भाजपा पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल की धर्मपत्नी सीमा गोयल पार्षद  को चुकाना पड़ा भाजपा पार्टी की हार का कारण भी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं अगर समय रहते आपसी काले पर अन्कुश निपटारा किया जाता तो आज कांग्रेस पार्टी का बोर्ड का मान नगर पालिका में बन्ना असंभव था।।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................