राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

Dec 21, 2020 - 02:54
 0
राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

राजगढ़/अलवर/महावीर सैन

राजगढ़ (अलवर) 20 दिसम्बर। कस्बे के गंगाबाग स्थित नगरपालिका के नवीन भवन में पालिकाध्यक्ष के चुनाव शांतिपूर्ण सपंन्न हुए। नगर पालिका के हुए अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा प्रत्याशी सतीश दुहारिया ने 14 मतों से जीत दर्ज की। चेयरमैन के चुनाव को लेकर सुबह से ही पालिका के बाहर लोगों की खासी भीड़ लगी रही। सभी की निगाहें नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव पर थी। सुबह करीब 11:00 बजे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा के 5 पार्षद मतदान करने के लिए पहुंचे। उसके बाद करीब 11:41 पर भाजपा के 5 पार्षद अपने मत डालने पहुंचे। वही मतदान करने पार्षद मतदान केंद्र पर टुकड़ो में पहुंचे। सुबह 10:00 बजे शुरू हुए मतदान में करीब 1:30 बजे अंतिम पार्षद ने अपने मत डालने पहुंचा। मतदान के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मतों की गिनती शुरू की। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सतीश दुहारिया को 24 मत व निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र चेयरवाल को 10 मत व एक मत खारिज हुआ।

रिटर्निंग अधिकारी केशव कुमार मीणा ने सतीश दुहारिया को 14 मतो से विजेता घोषित किया। इस दौरान रिटर्निग अधिकारी केशव कुमार ने विजयी रहे पार्षदो को शपथ दिला प्रमाण पत्र दिया। वही अध्यक्ष बनने के बाद सतीश दुहारिया को रिटर्निग अधिकारी केशव कुमार मीणा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई व प्रमाण पत्र दिया। दुहारिया के चेयरमैन बनने पर समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए दुहारिया को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मतदान के दौरान पुलिस व प्रशासन की चाक चौबन्ध व्यवस्था थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................