ग्राम रथ अभियान का 15 दिवसीय शुभारंभ; 13 विभागों की रहेगी सहभागिता, 18 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगे रथ

Apr 27, 2026 - 19:51
 0
ग्राम रथ अभियान का 15 दिवसीय शुभारंभ; 13 विभागों की रहेगी सहभागिता, 18 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगे रथ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ग्लोबल राजस्थान ऐग्रीटेक मीट (ग्राम) एवं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित 13 विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये विधानसभावार जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः 10 बजे जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक रथों को रवाना किया जायेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ग्राम आयोजन की जागरूकता के लिये राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जायेगी। यह अभियान जिले के नदबई, वैर, भरतपुर एवं बयाना विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत ग्राम रथों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल एवं प्रभावी तरीके से दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं एवं परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कलाजत्था के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के सफल संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रत्येक पंचायत स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री के संदेशों का प्रसारण भी किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक ग्रामीणजन लाभान्वित हो सकें। इस अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास सहित कुल 13 विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
यहां पहुंचेगा ग्राम रथ-
अभियान के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं जानकारी प्रदान करने के लिए 28 अप्रैल को बयाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धाधरैन स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कपूरा मलूका, कारवारी, समोगर, गाजीपुर (राजीव गांधी सेवा केन्द्र) तथा मुआवली ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय में एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। इसी तरह वैर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरेंड स्थित कलुआ की दुकान के पास तिराहा त्यौहारी, समराया के सीनियर सैकण्डी स्कूल के पास, सुहांस में डॉ. अम्बेडकर पार्क के पास, लखनपुर में सीनियर सैकण्डी स्कूल के पास तथा ग्राम पंचायत रायपुर में पंचायत भवन के पास एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि भरतपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौरोली कलां के राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं मंहगाया के राजकीय उच्च माध्यमिक में और विधानसभा क्षेत्र नदबई की ग्राम पंचायत बहरामदा, मांझी, ऐंचेरा, भदीरा तथा ग्राम पंचायत रौनीजा में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। उन्होंने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................