पौधों की कटाई जोरों पर वन कर्मचारी नदारद

कोरोना महामारी के चलते जहां भारी ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी ऐसे में हरे पेड़ों की लगातार हो रही कटाई का खामियाजा भयावह हो सकता है

Jan 12, 2022 - 18:06
 0
पौधों की कटाई जोरों पर वन कर्मचारी नदारद

थानागाजी (अलवर, राजस्थान/ रामभरोस मीणा) थानागाजी कस्बे के नजदीक स्थित घाटा नाका चोकी के अधिनस्थ वन सम्पदा राम हवाले हैं, जंगल में से रोज,खेरी, शीशम,छिलला के साथ ही अन्य उपयोगी वन सम्पदा को आरी व कुल्हाड़ी से काट कर ले जाया जा रहा है, वन विभाग के चोकी के आस पास ही हजारों पेड़ों की कटाई बे रहमी से हों चुकी। वनों की दुर्दशा को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बाड़ ही खेत को खा गई हो। पिछले पांच छः वर्षों में जो जंगल प्लांटेशन कर बनाया गया उसे पुरी तरह चोपट कर दिया,वन की दशा देखकर आम आदमी शर्मिंदगी महसूस कर रहा वहीं वन एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा नाराजगी जताई गई, ग्रामीणों द्वारा बताया गया की वन विभाग के कर्मचारियों को वन कटने की यदि सुचना दी जाती है तो वे वन काटने वालों को पुरा पता बताते हैं साथ ही यह कहते हैं कि हमें कोई परेशानी नहीं है लेकिन आपके गांव वाले ही शिकायत करते हैं आप रात को या सुबह दस बजे से पहले काट कर ले जा सकते हैं, एक व्यक्ति ने यहा तक कहा है कि मोटे पेड़ों को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ठेकेदारों से कटाया जा रहा है जो बहुत बड़ा गुनाह है। जंगल की रक्षा के लिए सभी लोगों ने मांग की है साथ ही जंगलों की यह दशा पुरे थानागाजी क्षेत्र में बनी हुई है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है