दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व देवर गिरफ्तार

Dec 11, 2020 - 00:24
 0
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व देवर गिरफ्तार

भरतपुर,राजस्थान / पदम चंद जैन

ड़ीग :- पुलिस ने  बुधवार को ड़ीग उप खंड के गाँव  इकलेरा  मे  दबिश देकर  दो जनों को  दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया है ।  थाना प्रभारी  हवा सिंह  मंगावा के अनुसार गिरफ्तार आरोपित श्याम देव और देवो  पुत्रान देवी राम  गुर्जर  गांव इकलेरा  थाना डीग के निवासी हैं । इनके खिलाफ  श्रीमती मुंदरी निवासी  लख्मी का नगला  थाना डीग ने   दहेज के लिए  उसे  प्रताड़ना देने  का मुकदमा  3  सितंबर  2020 को  थाना डीग में दर्ज कराया था।  मुंदरी का विवाह इकलेरा निवासी  श्यामदेव के साथ  5 मई 2012 को  हुआ था।  जिसमें उसके पिता ने  यथोचित दहेज दिया था।  लेकिन  विवाह के बाद से ही  उसका पति  श्याम देव  व अन्य ससुराली जन  दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार  प्रताड़ित करते चले आ रहे थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................