कनिष्ठ अभियन्ता को एपीओ करने पर विधुतकर्मियो ने किया प्रदर्शन

Jan 1, 2021 - 04:24
 0
कनिष्ठ अभियन्ता को एपीओ करने पर विधुतकर्मियो ने किया प्रदर्शन

बयाना/भरतपुर/राजीव झालानी

बयाना,31 दिसम्बर। विधुत निगम के कनिष्ठ अभियन्ता को अकारण एपीओ किये जाने के आरोप लगाते हुऐ गुरूवार को विधुतकर्मियो व विभिन्न विधुत मजदूर संगठनो के कार्यकर्ताओ ने बयाना के अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुऐ विरोध प्रदर्शन किया। और एपीओ किये गये कनि0अभियन्ता की तीन दिन में बहाली नही किये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन बिघुत मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानसिहं धाकड के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन में संगठन के दिनेशशर्मा, कृष्णमुरारी, जितेन्द्र पाठक, रामनिवास,लीलाराम सैनी,गौरव,विवेक गुप्ता,अशोक पाठक,नरेन्द्र,मनोज,शैलेन्द्र,रामनिवास,देवराज सहित कनि0अभियन्ता अभिषेक गुप्ता व पंकजसिहं अन्य लोग मौजूद रहे। जिन्होने सहायक अभियन्ता को निगम के उच्चाधिकारियो के नाम प्रेषित ज्ञापन सौपकर एपीओ की कार्यवाही को अवैधानिक व मनमानी बताते हुऐ कहा कि किसी के आरोप लगाने मात्र से ऐसी कार्रवाही किया जाना सरकारी सेवा नियमो के भी विपरीत है। उन्होने आरोप लगाते वाले लोगो की भी जांच कराये जाने की मांग की । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................