नाबालिग बालिका ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Jan 11, 2022 - 18:09
 0
नाबालिग बालिका ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप
नाबालिग बालिका ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

कामां (भरतपुर, राजस्थान) -कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव में एक सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका ने मानसिक परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी संदिग्ध मौत हो गई।मृतका बालिका के पिता की सूचना पर कैथवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शीघ्र ही अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया 
डीग सीओ आशीष कुमार ने बताया कि मृतका का पिता  दूध का कार्य करता है उसे एक दिन पूर्व किसी ने बताया कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो वायरल हो रहे है जिसपर पिता ने अपनी बेटी से मामले की जानकारी ली तो मृतका बेटी ने बताया कि करीब दस दिन वो अपने खेतों में काम कर रही थी तो खोहरा गांव निवासी हफीज तथा मनीष नामक दो युवक जबरदस्ती खेतो से दूर ले गए तथा दोनो ने बलात्कार किया तथा हफीज ने फोटो बना लिए जिस पर वो फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार बार बुलाकर दुष्कर्म कर रहै जिससे परेशान हो चुकी है पुत्री से जानकारी मिलने पर पिता ने दूसरे दिन आरोपियों से बात करने की कहा | वही मामले को लेकर मानसिक अवसाद में आ चुकी नाबालिग बालिका ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिसपर उसको सीकरी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे अलवर रेफर कर दिया अलवर ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर कैथवाडा थानाधिकारी रामनरेश मीना ने मामले को गम्भीरता से लिया तथा मृतका का शव कब्जे मे लेकर सीकरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया वही मामले की जानकारी मिलने पर डीग सर्किल के उपाधीक्षक आशीष कुमार भी देर रात को सीकरी अस्पताल पहुच गए तथा आरोपियों की तलाश में रात्रि को गांव में दबिश दी वहीं मंगलवार सुबह सीकरी अस्पताल में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया |

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है