भरतपुर जिले मे दो गांवों के बीच जमीनी विवाद: 68 बीघा चारागाह जमीन को लेकर विवाद गहराया

Oct 4, 2025 - 17:01
 0
भरतपुर जिले मे दो गांवों के बीच जमीनी विवाद:  68 बीघा चारागाह जमीन को लेकर विवाद गहराया

 भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के बन्ध बरेठा और मडपुरिया गांव के बीच 68 बीघा चारागाह जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उक्त जमीन बन्ध बरेठा पंचायत क्षेत्र में स्थित बताई जा रही है लेकिन मडपुरिया गांव के लोग इस पर अपना दावा कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू करने सहित पुलिस द्वारा भी मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों गांवों के लोग मौके पर आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव का माहौल बन गया। उक्त मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारीयो द्वारा ग्रामीणों से समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार बन्ध बरेठा गांव के लोगों का कहना है कि वर्षों से उनके पशु इसी जमीन पर चारा चरते रहे हैं और यहां चामड़ बाबा और भैरो बाबा की पूजा भी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि मडपुरिया गांव के लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। मडपुरिया गांव के लोगों का कहना है कि यह जमीन उनकी है।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................