भ्रष्टाचार रोकने की मुहिम को आगे बढ़ाने हेतु मुकेश सैन इंडिया आइकॉनिक अवार्ड से करनाल में हुए सम्मानित

Nov 16, 2021 - 13:21
 0
भ्रष्टाचार रोकने की मुहिम को आगे बढ़ाने हेतु मुकेश सैन इंडिया आइकॉनिक अवार्ड से करनाल में हुए सम्मानित

अलवर (राजस्थान/ महावीर सैन) भ्रष्टाचार समाप्ति एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयास, कार्यों एवं लगातार किए जा रहे नित नए सामाजिक कार्यों हेतु  एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में होटल नूरमहल करनाल में इंडिया आइकॉनिक अवार्ड  समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर राजा मुराद, शाहबाज खान, अवतार गिल, कबीर बेदी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के प्रति कार्य करने हेतु अपनाघर शालीमार अलवर निवासी मुकेश सैन बड़ेखनिया को इंडिया आइकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।मुकेश सैन को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों हेतु सात बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मान मिल चुका हैं। मुकेश ने राष्ट्रीय पैनल के सदस्यो एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक नरेंद्र अरोड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................