विश्वेंद्रसिंह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष , पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस की सदस्यता से दिए इस्तीफे

Jul 18, 2020 - 20:15
 0
विश्वेंद्रसिंह को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के विरोध में  नगर पालिका अध्यक्ष , पार्षदों और  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस की सदस्यता से दिए इस्तीफे

डीग भरतपुर

डीग -18 जुलाई पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को राजस्थान मंत्रिमंडल से हटाए जाने और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित किए जाने के विरोध में शनिवार को प्रदेश मुख्यमंत्री के खिलाफ डीग कस्बे के लक्ष्मण मंदिर पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दे दिए हैं। इन लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विश्वेंद्रसिंह के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में डीग नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका मथुरिया ,पार्षद दीपका मथुरिया पार्षद पूर्णिमा सिंह  , पार्षद रामवती ठाकुर और पार्षद प्रतिनिधि महावीर सिंह शामिल हैं। जबकि महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीतू कोली ने पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह  के समर्थन में शहर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow