गांगरोली के ग्रामीण सेवा शिविर ने जगाई नई उम्मीद, पालनहार योजना से बच्चों के भविष्य को मिला सहारा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत गांगरोली में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थी गीता देवी पत्नी ओंकार सिंह के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत गांगरोली निवासी गीता देवी ने बताया कि पहले पालनहार योजना की जानकारी नहीं थी। आर्थिक चुनौतियों के बीच बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और शिक्षा की चिंता उन्हें हमेशा रहती थी। ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों ने लाभार्थी को योजना की पूरी जानकारी दी और आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी करवाई। अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों का परीक्षण कर मौके पर ही सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवाई।
लाभार्थी ने बताया कि अधिकारियों ने कुछ ही समय में आवेदन को स्वीकृत किया गया, जिससे पालनहार योजना का लाभ मिल सकेगा। इस सहायता से अब उनके बच्चों की शिक्षा, पोषण और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिल सकेगी। गीता देवी के चेहरे पर आई मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
लाभार्थी गीता देवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।


