अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे नीरू शर्मा को जयपुर में किया गया सम्मानित

Mar 8, 2021 - 01:53
 0
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे नीरू शर्मा को जयपुर में  किया गया सम्मानित

गजसिंहपुर (लूंकरणसर,बीकानेर/ सूरज गुगलानी)  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे श्री नारायण मानव सेवा समिति के द्रारा रविवार को टोंक रोड स्थित रेस्टोरेंट्स जयपुर में 'भारतीय संस्कृति में नारी' विचार गोष्ठी पोस्टर विमोचन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक डॉ. चंद्रमोहन चहेता व संयोजक बबिता शर्मा ने बताया कि इसमे समिति के  द्वारा 11 विशेष महिलाओं को "नारी शक्ति सम्मान" और 70 महिलाओ को "सत्कार" सम्मान से नवाजा गया,  जिन्होंने समाज प्रति समर्पित रहते हुए विभिन्न क्षेत्रो मे अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज मे विशेष पहचान बनाई हैं। इसमे पत्रकार रीमा,,समाज सेवी स्वगृही माओ, गाँधी नगर थाना की सीआई नीलू गोठवाल, महंत दिव्या बाई (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला  सशक्तिकरण), डॉ शोभा तोमर (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ रीता जैन (प्रिंसिपल सुबोध जैन गर्ल्स कॉलेज), अलका शर्मा (महिला बालिका जाग्रति मंच संगठन) सहित 11 महिलाओ को ट्रोफी व सर्टिफिकेट देकर "नारी शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया गया। समारोह की इसकी मुख्य अतिथि ज्योति खंडेलवाल (पूर्व महापौर नगर निगम जयपुर) व विशिष्ट अतिथि ऊषाश्री (नृत्य गुरु) एवं बजरंग लाल धवन (अध्यक्ष: नवज्योति सामाजिक सहायता सेवा संस्थान) थे। वही समाज सेवी बरखा शर्मा, मॉडल अंकिता शर्मा व मीनल शर्मा सहित 80 महिलाओ को सत्कार सम्मान से सम्मनीत किया गया। इस दौरान पोस्टर विमोचन व विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। 70 महिलाओं मे से नीरू शर्मा पदमपुर की निवासी है और गजसिहपुर के मनोज शर्मा  की बहन है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................