महामारी के चलते अपने घरों पर परिंडे लगा मनाई परशुराम जयंती

May 15, 2021 - 19:51
 0
महामारी के चलते अपने घरों पर परिंडे लगा मनाई परशुराम जयंती

कोटकासिम (अलवर,राजस्थान/ संजय बागड़ी)  कोटकासिम कस्बे में संचालित पवित्र मनन दीप के गुरुदेव भास्कर ने भगवान परशुराम की पूजा आराधना कर संपूर्ण सृष्टि की सुख शांति की प्रार्थना करी। पवित्र मनन दीप के तत्वाधान में परशुराम जन्म उत्सव पर कोविड-19 का पालन करते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रखा गया। गुरूदेव भास्कर भारद्वाज के निर्देश पर सत्संग परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर अपने अपने घरों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। इस मौके पर गुरुदेव भास्कर ने परशुराम भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर उनसे संपूर्ण सृष्टि की सुख शांति की प्रार्थना की और साथ ही सभी के जीवन में प्रकाश और भक्ति भर सके ऐसी कामना की।
राष्ट्रवादी संत भास्कर ने कहा कि परशुराम भगवान का अवतरण संपूर्ण मानव जाति की रक्षा के लिए ही हुआ है, परशुराम भगवान ने दुष्टों के अधर्म का विरोध और विनाश कर धर्म की स्थापना की। परशुराम भगवान के जीवन से हमें न्याय, त्याग और धर्म के रास्ते पर चलकर प्रभु भक्ति करने की शिक्षा मिलती है। गुरुजी ने आगे कहा कि हमारे परशुराम भगवान ने स्वयं कष्ट सहकर दूसरों को कष्टो से मुक्ति दिलाई और दीन दुखियों के लिए कार्य किया। आगे गुरुजी ने कहा कि यदि हम परशुराम भगवान की दया प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें राष्ट्र सेवा करनी पड़ेगी, क्योंकि हमारे प्रभु ने अवतरण लेने के उपरांत राष्ट्र सेवा की जो लोग अपने दुखों को भूल कर परहीत के लिए कार्य करते हैं, ईश्वर की भक्ति करते हैं, बुराइयां छोड़ते चले जाते हैं, ऐसे लोगों को ईश्वर की दया अवश्य प्राप्त होती है। जो लोग धर्म के लिए कार्य करते हैं दीन दुखियों के लिए कार्य करते हैं और जो लोग अधर्म के खिलाफ आवाज उठाते हैं ऐसे लोगों पर परशुराम भगवान को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................