खेल को खेल की भावना से खेले - मुन्ना खोहरी

Jan 3, 2021 - 01:37
 0
खेल को खेल की भावना से खेले - मुन्ना खोहरी

बहरोड़ (अलवर/राजस्थान)  कस्बा क्षेत्र के ग्राम  निंभोर  में शहीद श्री गिरधारी लाल की ग्यारहवीं  पुण्यतिथि पर क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि   समाजसेवी  मुन्ना खोहरी ने   फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।मुख्य अतिथि ने  कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, यह हमारे शारीरिक एवम्  मानसिक दोनो में ही विकास का श्रोत है.  यह हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण मे सहायक है, खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन माना जाता है खेल ही हमारे शरीर को हस्ट-पुस्ट, गतिशील एवं स्फूर्ति प्रदान करने मे सहायक होते है । एक सफल इंसान के लिए चाहिए कि वह मानसिक तथा शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ रहे, मानसिक विकास की शुरुआत हमारे स्कूल के दिनो से होना प्रारंभ हो जाती है, किंतु शारीरिक विकास के लिए व्यायाम ज़रूरी है जो हमे खेलो के माध्यम से प्राप्त होता है।
स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है।इस  अवसर पर अलकेश यादव, निरोत्तम, शक्ति, बबलू, कृष्ण, राजा, हजारीलाल, सुरेश सूबेदार सरपंच, शैलेन्द्र , मेजर, उमेद, सुनील, राकेश, हवासिंह, कप्तान, लेखराज, प्रदीप तथा काफी संख्या में दर्शक  उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मयंक जोशी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................