धूमधाम से मनाई शनि महाराज की जयंती
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम माचाड़ी में सोमवती अमावस्या को महाराज की जयंती ग्राम माचाड़ी में स्थित शनि मंदिर पर ग्राम वासियों द्वारा शनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। पूर्व संध्या पर मंदिर में रात्रि जागरण भजन गायक कलाकारों द्वारा शनि महाराज की महिमा का गुणगान किया गया।
जिसमे गायक मुकेश जोशी के द्वारा लज्जा रखो मेरी शनि महाराज, गायक सरवर जांगिड़ के द्वारा शनि महाराज थारी लीला है न्यारी, गायक पुष्पा सैनी द्वारा लहर लहर लहराए रे झंडा शनिदेव महाराज का, आदि भजनों के द्वारा श्रोताओं का मन मोहा।
इसके सोमवार को शनि महाराज की महा आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत चंद्र प्रकाश ज्योतिषी, गोपाल सिंह नरूका, अनिल, महावीर, मातादीन, गील्या राम, सुखलाल, महेंद्र , कैलाश, जयप्रकाश, धर्मचंद, बहादुर सिंह, विशन, अमरजीत, किशन चंद, कैलाश चंद्र, रामनिवास सहित अन्य क्षृद्वालु मौजूद थे।