मोदी सरकार सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संगठन सप्ताह के तहत कठूमर में भाजपा मंडल द्वारा प्रत्येक बूथ पर किए गए कार्यक्रम

May 30, 2021 - 22:23
 0
मोदी सरकार सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संगठन सप्ताह के तहत कठूमर में भाजपा मंडल द्वारा प्रत्येक बूथ पर किए गए कार्यक्रम

अलवर जिले के कठूमर कस्बे में भाजपा मंडल के महामंत्री अनिल टिंकल खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश व्यापी अभियान सेवा संगठन जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। उसके तहत रविवार को कठूमर में मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में तथा प्रत्येक बूथ व गांव गांव में मनाया गया। कठूमर में मास्क वितरण, खाने के पैकेट, राशन किट का वितरण किया गया तथा राजकीय सामुदायिक अस्पताल में फल, मास्क व नवजात शिशु को कपड़े वितरण किए गए।इस मौके पर माता श्री गोमती देवी जन सेवा निधि के संतोष गुप्ता द्वारा दी गई स्वास्थ्य किटो का भी वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री शेर सिंह मीणा, पूर्व प्रधान संजय खींची, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना, दिगंबर सिंह, बिन्ना मसारी,बंटू चौधरी, अनिल कूलवाल आदि मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट- अशोक भारद्वाज

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................