ईनामी कुख्यात गौतस्कर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

गौतस्कर महुआ में एक पुलिस की हत्या का आरोपी, न्यायालय से गिरफ्तारी बांरट जारी

Jul 5, 2021 - 22:42
 0
ईनामी कुख्यात गौतस्कर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ भगवानदास) पुलिस ने महुआ थाने के आरएसी के जवान की हत्या के बाद केई अन्य थानो का वाछित ईनामी गोतस्कर को सोमवार को फतेहपुर गांव से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 
थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखबीर कि खास सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर मे कास्टेबल जगदीश, सहजोर, मधुआ, सुधीर, बबलू, कोमल टीम के साथ दबिश दी गई। पुलिस को देख गोतस्कर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया है। जिसने अपना नाम फतेहपुर निवासी इदरीश उर्फ बहरा पुत्र खान मोहम्मद उर्फ छंगा मेव बताया उसके कब्जे से लोडेड एक अवैध कटटा बरामद किया गया है। अरोपी कुख्यात गोतस्कर है जिसने वर्ष 2012 में गोतस्करी की गाडी से महुआ थाने के एक आरएसी के जवान पर फायरिंग कर कुचल दिया था। जिसकी मौत हो गई थी। 
वर्ष 2018 में सिकन्दरा दोसा मे पुलिस की मुठभेड में जमकर फायरिंग के दौरान खुदको गोली लगने से घायल हो गया था। इसी तरह 21 फरवरी 2020 को पहाडी थाने की पुलिस के साथ घाटमीका के जंगलो में दबिश के दौरान गौतस्करो के साथ मुठभेड हो गई। जिसमें एएसआई सुनील कुमार को गोली लगने से घायल हो गए थे। जिनकी एक आखॅ हमेशा के लिए खराब हो गई। गोतस्कर पर जिला पुलिस अधिक्षक की ओर से 2000 का ईनाम घोषित कर रखा है। जो लम्बे समय से फरार है ।जिसके खिलाफ न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी कर रखे है। गोतस्कर फरारी के समय भी बारदाते कर रहा था। गोतस्करो के ओर से आरोपी को अन्य ड्राईवरो से तीन हजार प्रत्येक चक्कर के अधिक मिलते है। जो पुलिस को चकमा देकर गोवंश से भरी गाडी निकलने में महारथी है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................