सरपंचो ने किया कार्य बहिष्कार,राजीव गांधी सेवा केन्द्रो के लगाऐ ताले

Jan 22, 2021 - 06:38
 0
सरपंचो ने किया कार्य बहिष्कार,राजीव गांधी सेवा केन्द्रो के लगाऐ ताले

बयाना/भरतपुर/राजीव झालानी

बयाना,21 जनवरी। सरंपच संघ की ओर से चलाये जा रहे प्रदेश स्तरीय आन्दोलन के तहत गुरूवार को बयाना क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतो में सरपंचो की ओर से अपनी मांगो के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर ग्राम पंचायतों की तालाबन्दी भी रखी। जिससे ग्रामीणो को अपने सरकारी कामकाज के लिऐ भटकना पडा।

सरपंचो ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक गांवो के विकास कार्याे व अन्य योजनाओ के तहत बजट आवंटित नही किये जाने से गांवो के विकास एवं निर्माण कार्य बन्द पडे है। जिसके कारण जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होने बताया कि सरकार की ओर से नये आदेश जारी कर ग्राम पंचायतो व सरपंचो के अधिकारो पर भी पाबन्दी लगाते हुऐ उन्हें सीमित किया जा रहा है। जिसे सरपंच बर्दाश्त नही करेगे। सरपंचो ने ग्राम पंचायतो को पूर्व की भांति बजट आवंटित करने व नये  आदेशो को वापिस लेने की मांग करते हुऐ आन्दोलन की भी चेतावनी दी है।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................