परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

Aug 29, 2023 - 21:47
Aug 29, 2023 - 21:59
 0
परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

महुआ,दौसा 

महुआ 29 अगस्तभाजपा कार्यालय महवा पर भाजपा के द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा के अधक्ष्यता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष  प्रभु दयाल शर्मा ने बताया की विधानसभा क्षेत्र महवा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर भाजपा पार्टी की तरफ से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को लेकर विधानसभा में संयोजक सहयोंजक नियुक्त किए गए    मीटिंग के दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि9 सितंबर को विधानसभा में एंट्री करेगी यात्रा जिसमें संयोजक राजेंद्र मीना, सह संयोजक रामराज गुर्जर, केदार मीना को बनाया गया है इस दौरान क्षेत्र में निम्न जगहों पर नुकड़ सभाएं स्वागत सत्कार किया जाएगा जिसमें खेड़ला, धौलाकुआं खोहरा, दायमा फार्म हाउस, महवा, उकरुंद, मंडावर, हिंगोटा, कोठीन चोराया आदि जगहों सभाएं स्वागत सत्कार किया जाएगा! 


इस दौरान पूर्व प्रधान राजेंद्र मीना, जिला उपाध्यक्ष रामराज मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत, राज बहादुर गुर्जर, मुकेश पातरखेड़ा विस्तारक वेदांस पटेल, विधानसभा संयोजक भगवान सहाय तिवाड़ी, टीकम सिंह, हेमेंद्र तिवाड़ी, धर्मसिंह बेजुपाड़ा मंडल संयोजक, अशोक मीना पूर्व सरपंच गगवाना, विजेंद्र सांथा मंडल महामंत्री, कल्लू प्रजापत, मुकेश खिलचीपुर, महेश, रजनेश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे थे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow