दसलक्षण पर्व का आठवां दिन है उत्तम त्याग

Sep 26, 2023 - 19:11
 0
दसलक्षण पर्व का आठवां दिन है उत्तम त्याग

लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) जीवन का उद्धार संग्रह करने से नहीं त्यागने से होता है। बाहर की वस्तु का दान और मन के विकारी परिणामों का शमन ही उत्तम त्याग है । दसलक्षण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग होता है। त्याग का अर्थ है इच्छाओं और भावनाओं का त्याग करना और संतोष की भावना विकसित करना। जब व्यक्ति त्याग की भावना को खुद में विकसित कर पाता है, तो वह अपनी आत्मा को शुद्ध बनाता है। इच्छाओं का त्याग करने से व्यक्ति कई तरह के बुरे कर्मों को करने से बच जाता है और उसके कई बुरे कर्मों का नाश भी होता है। जैन धर्म में त्याग का विशेष महत्व है। जैन मुनि सिर्फ अपना घर या सांसारिक मोह-माया ही नहीं, बल्कि अपने कपड़ों तक का भी त्याग कर देते हैं और पूरा जीवन दिगंबर मुद्रा धारण करके व्यतीत करते है। कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आज दश लक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग का महत्व सुमत चंद्र जैन द्वारा बताया गया। एवं मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर शांति धारा का लाभ प्रदुमन कुमार जैन रावका परिवार द्वारा लिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................