भरतपुर में 14 दिवसीय ऑनलाइन योग एवं वेलनेस अभियान शुरू: अंतिम दिन दिलाई जाएगी नशा मुक्त भारत की शपथ

Oct 13, 2026 - 20:36
 0
भरतपुर में 14 दिवसीय ऑनलाइन योग एवं वेलनेस अभियान शुरू: अंतिम दिन दिलाई जाएगी नशा मुक्त भारत की शपथ

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)।

 प्रधानमंत्री की ‘नशा मुक्त भारत’ की परिकल्पना को साकार करने और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान में 14 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग एवं वेलनेस अभियान चलाया जा रहा है। श्री स्कूल ऑफ योगा और द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योग, प्राणायाम, ध्यान और समग्र स्वास्थ्य के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

योगासन, ध्यान और पोषण की दी जा रही जानकारी

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से यह चौदह दिवसीय अभियान 5 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, तनाव प्रबंधन और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ दिनचर्या अपना सकें। योग और ध्यान जैसी गतिविधियां मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में बेहद सहायक होती हैं।

अंतिम दिन दिलाई जाएगी नशा मुक्त भारत की शपथ

अभियान के 14वें एवं अंतिम दिवस पर सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत शपथ ग्रहण कराने का विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित कर लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार कार्यालयों, संस्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि इस अभियान का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। यह पहल नशामुक्त राजस्थान और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................