न खांउंगा न खाने दूंगा की शैली पर होगा काम- पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चेयरवाल

Sep 27, 2023 - 18:37
Sep 27, 2023 - 18:58
 0
न खांउंगा न खाने दूंगा की शैली पर होगा काम- पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चेयरवाल
फ़ोटो/पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते राजेन्द्र चेयरवाल

राजगढ़।-  नगरपालिका में बुधवार को आयोजित समारोह के दौरान राजेन्द्र चेयरवाल ने विधिवत पूजा अर्चना कर पालिकाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। दोपहर को शुभ घड़ी में चेयरवाल ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की तद्पश्चात समारोह में आये विधायक जौहरीलाल मीणा, पालिका ईओ जगदीश खीचड़, ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव सर्वेश सैनी, प्रधान उमरेन महेश सैनी, एनएल वर्मा, बार अध्यक्ष देवेंद्र सीटू एंव सभी समाजो के अध्यक्ष एंव गणमान्य जनों का माला व साफा पहनाकर स्वकगत किया। आपको बता दे कि नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष के निम्लबन के बाद कई माह से रिक्त पड़े पद पर अब स्वायत्त शासन विभाग की ओर से राजेन्द्र चेयरवाल को पालिकाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत किया गया है।
वही समारोह के दौरान पालिका क्षेत्र के आये लोगो की ओर से चेयरवाल का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष चेयरवाल ने कहा कि पूर्व में भी पालिकाध्यक्ष रहते न खांउंगा न खाने दूंगा की कार्य शैली पर कार्य किया व आगे भी इसी शैली पर कार्य जारी रहेगा। उन्होंने शहर में पार्को के सौंदर्यीकरण व वार्डो के कायाकल्प को अपनी प्रथम प्राथमिकता बताते कहा कि पार्को के सौंदर्यीकरण होने से बुजर्ग व बच्चो को आने फुर्सत के क्षण व्यतीत करने का आनंद मिल सकेगा। चेयरवाल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को उनके मूल स्थान पर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन आकाओं के सफाई कर्मचारी लगे है उन्हें तुरंत प्रभाव से अपने मूल कार्य पर लौटने को कहा गया है। चेयरवाल ने कहा कि विगत कार्यकाल में जो भी कार्य गलत तरीके से पूर्ण किये गए है उनकी जांच कर कार्रवाई अमल में ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सही के साथ न्याय व गलत आदमी को बक्सा नही जाएगा। समारोह के दौरान सबसे बड़ी बात यह भी रही की यहाँ भाजपा पार्षदों की संख्या दिखाई नही दी। इस अवसर पर एडवोकेट बनाराम मीणा, अशोक चाणक्य, पार्षद प्रेम पटेल, पूर्व पार्षद खेमसिंह आर्य, नरेंद्र अवस्थी, नरेंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, जगदीश सारसर, जिनेंद्र जैन, पालिका के संतोष मीणा, मीनाक्षी मिश्रा व जुगनू तामोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow