ग्राम पंचायत खुड़ियाना में सड़क निर्माण हेतु अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

Apr 24, 2026 - 19:22
 0
ग्राम पंचायत खुड़ियाना में सड़क निर्माण हेतु अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) अलवर जिले की पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खुड़ियाना में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रशासक द्वारा आबादी क्षेत्र में सड़क निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए ग्रामीणों को नोटिस जारी किए गए हैं।

  • 9 मीटर चौड़ी बनेगी सीसी सड़क

सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के पत्र क्रमांक 1152 दिनांक 23.01.2026 के अनुसार, ग्राम खुड़ियाना में मुख्य जिला सड़क श्रेणी के तहत सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। यह कार्य द्वारका दास अग्रवाल ठेकेदार द्वारा किया जाना है।

विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, सड़क की कुल चौड़ाई 9 मीटर निर्धारित की गई है, जिसमें 7 मीटर (23 फीट) मुख्य सीसी रोड और सड़क के दोनों ओर 1-1 मीटर की पटरी का निर्माण किया जाएगा।

  • मध्य बिंदु से 15 फीट तक हटेगा कब्जा

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से शुरू करने के लिए आबादी क्षेत्र में सड़क के मध्य बिंदु से दोनों तरफ 15-15 फीट तक का क्षेत्र पूरी तरह साफ होना अनिवार्य है। वर्तमान में आबादी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अवैध अतिक्रमण होने के कारण कार्य शुरू करने में बाधा आ रही है।

ग्राम पंचायत द्वारा जारी सूचना के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि वे अपने स्तर पर किए गए अतिक्रमण को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से हटा लें। निर्धारित समयावधि के बाद विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे होने वाले नुकसान और कानूनी कार्यवाही की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................