जहाजपुर भाजपा में कार्यकता व जनता में पहली पसंद के रूप एक ओर नाम उभरकर आया सामने

Sep 27, 2023 - 16:13
 0
जहाजपुर भाजपा में कार्यकता व जनता में पहली पसंद के रूप एक ओर नाम उभरकर आया सामने

जहाजपुर (आज़ाद नेब) मीडिया में आई भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम से क्षेत्र मे भाजपा से टिकट मांग रहे हैं टिकटार्थियों में खलबली सी पैदा कर दी है लेकिन पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं का कहना है कि टिकट मीडिया तय नहीं करती पार्टी तय करती है। मीडिया में जो खबर आई है वह केवल दस हजार वोटों से ऊपर जीते हुए भाजपा के विधायकों सूची थी जिनको मीडिया ने संभावित उम्मीदवारों के रूप में पेश किया है जबकि ऐसा पार्टी स्तर पर नहीं हुआ है।

जहाजपुर विधानसभा विधानसभा क्षैत्र मे वैसे तो भाजपा के दावेदारों की लम्बी लिस्ट है लेकिन बिना टिकट मांगे हुए भी बिलेठा सरपंच शैतान सिंह मीना का नाम भी सामने आया है। मीना सांसद सुभाष बहेड़िया के नजदीकी व पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा के कट्टर समर्थक है। शैतान सिंह मीणा वर्तमान मे ग्राम पंचायत बिलेठा के निरंतर दुसरी बार सरपंच हैं। भाजपा के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। 2002 में युवा मोर्चा में जिला महामंत्री 2004 में भाजपा सरकार ने जिला सतर्कता समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। 2007 से मण्डल व महामंत्री 2014 मे मण्डल महामंत्री 2012 से 2015 तक युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष 2021 से वर्तमान मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एसटी मोर्चा राजस्थान, वर्तमान मे सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष के पद पर है। 

लोगो व कार्यकर्ताओ का कहना है कि शैतान सिंह मीणा ने पूर्व विधायक शिवजी राम के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढाने मे कापी योगदान रहा तथा जहाजपुर मे वर्तमान विधायक कि कार्यशैली जिस प्रकार की रही है और जिस प्रकार विधायक द्वारा वरिष्ट कार्यकताओं को नजरअंदाज किया गया इसी की बदौलत विधायक का क्षेत्र में भारी विरोध है। शैतान सिंह मीणा की कार्यशैली पूर्व विधायक शिवजी राम की तरह होने से ही लोगो की पसंद बनी हुई है। आजकल किसी भी गली मौहल्ले या चौराहे पर चुनाव की जब बात आती है तो हर व्यक्ति के मुंह से शैतान सिंह मीना का ही नाम आता है। शैतान सिंह मीना का जिस प्रकार का राजनैतिक करियर मे साफ स्वच्छ व ईमानदार तथा दबंगता के नाम से जाना जाता है शैतान सिंह मीणा वर्तमान सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष होने से सबसे ज्यादा सरपंचो का समर्थन प्राप्त है। तथा पार्टी के पदो पर रहते हुए हर प्रकार से प्रत्येक समाज में अपनी कार्यशैली से अमिट छाप छोड़ी है। क्षेत्र में सभी का मानना है कि अगर भाजपा शैतान सिंह मीना के नाम पर विचार कर टिकट देती है तो पार्टी को जनता का समर्थन मिल सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................