आचार संहिता से ठीक पहले गहलोत सरकार ने की राजनीतिक नियुक्तियां, RPSC और कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य नियुक्त

Oct 10, 2023 - 10:03
 0
आचार संहिता से ठीक पहले गहलोत सरकार ने की राजनीतिक नियुक्तियां, RPSC और कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य नियुक्त

 राजस्थान में आज चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। लेकिन आचार संहित लागू होने से ठीक पहले आज गहलोत सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां दी है। राज्य सरकार ने EWS बोर्ड, स्थापत्य कला बोर्ड, अग्रसेन कल्याण बोर्ड, राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड और तेजाजी कल्याण बोर्ड के अलावा RPSC और कर्मचारी चयन आयोग के सदस्यों की भी नियुक्तियां की है। जिन नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां मिली है उन्हें आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पर बुला कर तुरंत अपने बोर्ड में जाकर ज्वॉइन करने के लिए कहा गया। तेजाजी कल्याण बोर्ड में रिछपाल मिर्धा, EWS बोर्ड में देवेंद्र सिंह बुटाटी, स्थापत्य, कला बोर्ड में मुकेश वर्मा, अग्रसेन कल्याण बोर्ड में राकेश कुमार गुप्ता, राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड में गोदाराम देवासी को नियुक्तियां दी गई है। वहीं आज सरकार द्वारा आरपीएससी के तीन सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई है। कर्नल केसरी सिंह, केसी मीना, अयूब खान को RPSC का सदस्य नियुक्त किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD देवाराम सैनी को भी RPSC सदस्य बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन आदेश जारी होने के बाद इस चर्चा पर विराम लग गया। नवनियुक्त सदस्यों में कर्नल केसरी सिंह नागौर की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने में तैयारी कर रहे है तो वहीं प्रोफेसर अयूब खान जोधपुर के सूरसागर से चुनाव के प्रत्याशी रह चुके हैं। वहीं डॉ. सज्जन पोसवाल और डॉ. रिपूंजया सिंह को कर्मचारी चयन आयोग में सदस्य बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने इन नियुक्तियों के आदेश जारी किये हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................