पुर्व मुख्य्मंत्री को राजस्थान विधानसभा चुनावों में चेहरा घोषित करने की मंशा जताई- डॉ रोहिताश शर्मा

Aug 2, 2023 - 20:24
Aug 2, 2023 - 21:27
 0
पुर्व मुख्य्मंत्री को राजस्थान विधानसभा चुनावों में चेहरा घोषित करने की मंशा जताई- डॉ रोहिताश शर्मा

पुर्व मंत्री डा रोहिताश शर्मा आज एक दिवसीय बानसूर दौरे पर रहे। यहां उन्होनें निजी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होनें कहा कि राजनितिक अस्थिरिता के चलते वो अपना जन्मदिन साधारण तरीके से मनाएंगे। अपने जन्मदिन पर क्षेत्र की सभी गौ शालाओं में जाकर गाय माताओं का आशीर्वाद लेंगे।

बिना दूल्हे के कैसी बारात

पुर्व मंत्री ने कहा कि मै भाजपा के साथ हु, लेकिन मुझे किसी कारण वश पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था। उन्होनें चुनावो को लेकर कहा कि जब तक भाजपा चेहरा घोषित नही करेगी जब तक मै भाजपा में वापिस शामिल नहीं होंगे। पुर्व मंत्री ने बिना नाम लिए पुर्व मुख्य्मंत्री को राजस्थान विधानसभा चुनावों में चेहरा घोषित करने की मंशा जताई है। उन्होनें कहा कि बिना दूल्हे के कैसी बारात, जब तक कोई मजबूत चेहरा पार्टी घोषित नही करेगी जब तक पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

उधोग मंत्री पर निशाना साधा

पुर्व मंत्री ने प्रेस वार्ता में बानसूर विधायक व उधोग मंत्री शकुंतला रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि बानसूर में उधोग मंत्री की मिलीभगत से माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां जनता की कोई भी अधिकारी सुनवाई नही करते हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। लेकीन उधोग मंत्री की कोई परवाह नहीं है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में आए दिन व्यापारियों पर फायरिंग और रंगदारी वसूलने की घटनाएं सामने आ रही है। लोगों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि अवैद्य खनन और अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण अधिकारियो के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होनें कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनी तो बानसूर में गुंडाराज खत्म किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow