ओमप्रकाश हुडला को कांग्रेस के टिकट देने के विरोध में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभा में टिकट देने का जताया विरोध

Oct 28, 2023 - 19:29
 0
ओमप्रकाश हुडला को कांग्रेस के टिकट देने के  विरोध में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभा में टिकट देने का जताया विरोध

महुआ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुआ  28 अक्टूबर महुआ उपखंड मुख्यालय के  मंडावर रोड स्थित गोमती मैरिज होम में शनिवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक सभा आयोजित की गई सभा में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस से टिकट मांग रहे सभी आवेदन को द्वारा सर्व सहमति से कांग्रेसी पार्टी द्वारा महुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय रहे विधायक ओम प्रकाश हुड़ला को टिकट दिए जाने का जमकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
सभा में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और महुआ ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु सिंह एडवोकेट मंडावर ब्लॉक अध्यक्ष मिठन लाल मीणा के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुआ, रामनिवास गोयल, पूर्व में महुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजय बोहरा, भंवर सिंह एडवोकेट गीता मीणा, बबलू सैनी भगवत सिंह एडवोकेट अशोक शर्मा एडवोकेट एडवोकेट रतन चंद शर्मा एडवोकेट घनश्याम अवस्थी नवीन तिवारी राजू बेरवा जिला परिषद सदस्य कमला  बेरवा सविता बैरवा बच्चू सिंह बड़ा गांव खेडला भूपेंद्र शर्मा एडवोकेट विक्रम साथा हरिओम  हाडली सादिक सैफी हसमुंद्दीन कुरैशी  सईं  राम गुर्जर मुंशी खावदा सुरेश शर्मा रमाकांत रोशन हवलदार मुकेश वशिष्ठ भाग्य सिंह ब्रह्म सिंह गुर्जर गबरूद्दीन समलेटी सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुआ ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से सभा में यह निर्णय लिया है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व से निवेदन है कि महुआ विधानसभा क्षेत्र कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भावना के अनुसार  कांग्रेस पार्टी का टिकट ओम प्रकाश के स्थान पर  वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए धरातल पर कार्य करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को टिकट दे। उन्होंने यह भी बताया कि महुआ विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक कांग्रेस के कार्य कर्ताओं ने चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया था इनमें पार्टी किसी भी एक को टिकट दे कर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रखते हुए टिकट दे सकती है जिसे महुआ विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता को  मान्य करेगा। 

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अजय बोहरा, रामनिवास गोयल सहित ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु सिंह, मिट्ठू लाल मीणा,घनश्याम अवस्थी, एडवोकेट भंवर सिंह, रतन चंद शर्मा, धांधू राम मीणा, प्रकाश चंद मीणा, सविता बैरवा, एडवोकेट राजू बेरवा, खेमी नवरंगवाड़ा, कमला केसरा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने लोगों को संबोधित किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट के साथ कहा कि या तो शीर्ष नेतृत्व महुआ विधानसभा क्षेत्र का टिकट बदले अन्यथा कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस का नुकसान करने वाले निर्दलीय विधायक रहे वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश  को मत और समर्थन नहीं देने के कारण पार्टी को नुकसान होगा । उन्होंने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।पार्टी के आक्रोर्षित कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों से होकर विधायक ओमप्रकाश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक आक्रोश रैली भी निकाली। इस दौरान बड़ी तादाद में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................