स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता में झलका उत्साह

Nov 3, 2023 - 04:57
 0
स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता में झलका उत्साह

तखतगढ़ (बरकत खान)  बसंत गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ईएलसी प्रभारी हस्तीमल सेन ने बताया कि बसंत ग्राम में कम मतदान होने के कारण मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने और प्रवासी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है‍।इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंत में छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मेहंदी प्रतियोगिता के तहत मेहंदी रचाने में बसंत, आओ ग्राम में मतदान करो गांव में विकास करो गांव का जैसे स्लोगन लिखकर के लोगों पर एक विशेष संदेश पहुंचा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीएलओ सोहनलाल बीएलओ सुनील कुमार ने शानदार योगदान दिया साथ ही, इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान को पारितोषिक दिया जाएगा। जिसका चयन जरी के माध्यम से किया गया। जिसमें बनकेश कटेवा, महावीर सिंह योगी, अर्जुन कुमार जीनगर एवं नरोत्तम लाल ठाकुर ने भी योगदान दिया। बसंत गांव के स्वीप प्रभारी एवं ईएलसी प्रभारी हसीमल सेन ने नीत नए-नए प्रयास करके बसंत के प्रवासियों को अबकी बार अपनी जन्म भूमि में मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी लोगों पर तक संदेश पहुंचा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है