सेवा संकल्प के साथ मनाया प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी राजस्थान अनराज उर्फ पिंटू मेवाड़ा का 39वाँ जन्मदिन, जरूरतमंदों को राशन सामग्री व फल वितरित
तखतगढ़ (बरकत खान) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनराज उर्फ पिंटू मेवाड़ा के 39वें जन्मदिन के अवसर पर कस्बे में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान भव्य आयोजनों की बजाय जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता को प्राथमिकता दी गई।
- वंचित वर्ग के बीच वितरण कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनके बीच फलों का वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर अनराज मेवाड़ा ने कहा कि सामाजिक सहयोग और जरूरतमंदों की मदद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने फिजूलखर्ची रोकने और ऐसे अवसरों को परोपकार से जोड़ने की बात कही।
- शुभचिंतकों ने दी बधाई, कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद जयंती जैनम, भंवर मीना, सूरज वाल्मीकि, संजय हीरागर, भंवरलाल हीरागर, रूपाराम सुथार, आकाश वाल्मीकि, चम्पालाल प्रजापत, लाछी देवी, रूपेश परमार, दिनेश हीरागर, अर्जुन हीरागर, प्रफुल्ल मेवाड़ा, राजाराम देवासी, मांगीलाल मीणा, राजेश बारिया, जीतेश परमार, रशीदा बानु, गुगाराम हीरागर और मनमोहन गर्ग सहित कई प्रबुद्धजन व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


